Search
Close this search box.

TVK विधायक के कलेक्टर को अश्लील मैसेज, गुस्से में HC, विजय सरकार को फटकारा- ‘आपने क्या किया’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में जिला कलेक्टर से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार को कड़ी फटकार लगाई. मामला सत्तारूढ़ टीवीके विधायक सी अरुल विग्नेश पर पर कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा को अश्लील संदेश भेजने और उनके साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपों से जुड़ा है.

हाईकोर्ट ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है? अदालत ने यह भी जानना चाहा कि कई महीने पहले शिकायत की जानकारी मिलने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति लक्ष्मीनारायणन ने सरकार की कथित निष्क्रियता पर नाराजगी जताई. उन्होंने राज्य सरकार को इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश भी दिया.

1 जुलाई को जानकारी मिलने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब 31 जुलाई को इस मामले की जानकारी अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई थी, तब क्या कार्रवाई की गई थी? न्यायाधीश ने सवाल किया, “क्या 31 जुलाई को आपके संज्ञान में मामला आने के बाद कोई कार्रवाई की गई?” अदालत ने सरकार से देरी का स्पष्टीकरण भी मांगा.

यह मामला कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा से जुड़ा है. उन्होंने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के विधायक सी अरुल विग्नेश पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं.

विधायक पर अश्लील संदेश भेजने और करीब आने की कोशिश का आरोप

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कलेक्टर ने सोमवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक के पास विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार, कलेक्टर ने आरोप लगाया है कि विधायक सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनसे शारीरिक रूप से सटने की कोशिश करते थे. इसके अलावा उनके पहनावे और दिखने के तरीके को लेकर अनुचित संदेश भी भेजते थे. हालांकि, विधायक सी अरुल विग्नेश पहले ही कलेक्टर को अनुचित संदेश भेजने के आरोपों से इनकार कर चुके हैं. उन्होंने इन आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है.

 

admin
Author: admin

और पढ़ें