Search
Close this search box.

‘एंटी इंडिया, एंटी हिंदू सोच’, खरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए ईद का जिक्र किया था जिसके बाद बवाल हो गया है. खरगे के बयान पर बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस की सोच एंटी इंडिया और एंटी हिंदू वाली है.

उन्होंने कहा, ”राजनीति नई निम्नता में नीचे जा रही है. धनतेरस के दिन ही भारत ने पूरे यूरोप से ज्यादा सोना खरीदा है और राहुल गांधी को डेड इकॉनमी दिखता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीपावली को खुशियों की ईद बना दिया. भारतीय संस्कृति को किस सीमा तक जाकर अपमानित कर सकते हैं.”

”कांग्रेस अध्यक्ष खुशियों की ईद बताते है”

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ”दुनिया के मुस्लिम देशों के नेता दीपावली की शुभकामनाएं देते है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खुशियों की ईद बताते है. इमरान मसूद रोग बताते है. सोनिया गांधी बाबरी मस्जिद के गिरने पर आंशू आने की बात करती है. पता नहीं कहां से उनको दिख रहा था जबकि उस समय लाइव टेलीकास्ट नहीं था. इसी समय ये बयान क्यों आ रहे है. इससे पहले तो खरगे , इमरान मसूद और सोनिया ने ऐसा बयान नहीं दिया.”

मुस्लिम वोट के लिए कर रहे ये

उन्होंने आगे कहा, ”क्या यूपी चुनाव में मुस्लिम वोट के लिए ये हो रहा है. कांग्रेस के एक नेता ने चिरकूट पार्टी कहा था. अब दूसरी तरफ सपा के नेता सनातन पांडेय कह रहे गोली चलवाई. मुलायम सिंह यादव का बयान था मैने 16 हिंदू मरवा दिए. पवन पांडे कह रहे है दर्शन करने जायेंगे. सपा कह रही है अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन होगा. इस चुनाव के और एकता दिखा दीजिए चुनावी हिंदू अभी रामलाला के दर्शन करने गए अगली बार जय श्री राम भी बोल देंगे. विपक्ष की एक ही नीति है सनातन धर्म का अपमान या सनातनियों के साथ छल.”

”एक तृणमूल कांग्रेस के नेता है मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाबरी के लिए उनके दिल में दर्द है लेकिन कहते हैं राम मंदिर नहीं जाएंगे. इनके मन में एक ही बात है धर्म के लिए घृणा.”

सोनिया गांधी की किताब पर साधा निशाना

उन्होंने सोनिया गांधी की किताब पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री पद के त्याग पर 1999 में अटल जी की सरकार गिरने के बाद सोनिया गांधी राष्ट्रपति भवन गई और उन्होंने कहा we have 272 इसका मतलब वो खुद प्रधानमंत्री बनना चाहती थी लेकिन उनके सहयोगी उनके साथ नहीं हुए. बाद में 2004 में सुपर पीएम बन गई. NSC चेयरमैन का पद लिया. कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक ले लिया.”

”इमर्जेंसी पर आज संजय गांधी नहीं हैं लेकिन राजीव गांधी ने स्टेटमेंट दिया था. 10 साल पूरा होने पर तो उन्होंने नहीं कहा था इसके खिलाफ हूं. राजीव गांधी ने इसका समर्थन किया था.”

admin
Author: admin

और पढ़ें