Search
Close this search box.

‘रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक’, PM मोदी ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास दिन पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. पीएम मोदी ने लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है. इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं.

कांग्रेस ने दी बधाई

कांग्रेस ने भी भाई दूज के मौके पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व भाई दूज की कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मां यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम व विश्वास और सुदृढ़ हो.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “परस्पर स्नेह, आदर और रक्षा के संकल्प के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई-दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति का यह सुंदर उत्सव हमारे पारिवारिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों की नींव को सशक्त बनाता है. मेरी मंगलकामना है कि यह पावन अवसर प्रत्येक घर-आंगन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से आलोकित करे.”

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का यह अनुपम रिश्ता प्रेम, संरक्षण और परिवार के संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व हर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन के स्नेह का यह अनमोल बंधन सदैव सुदृढ़ बना रहे.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व ‘भाई दूज’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बहन द्वारा भाई की दीर्घायु की कामना का यह पर्व पारिवारिक रिश्तों में मिठास घोलता है. ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह स्नेह बंधन एवं विश्वास सदैव अटूट रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे.”

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास के पावन पर्व ‘भैया दूज’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अपार खुशियां लेकर आए, यही कामना है.”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास एवं परस्पर रक्षा के संकल्प के पावन प्रतीक ‘भाई दूज’ की आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव स्नेह, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण रहे.

admin
Author: admin

और पढ़ें