Search
Close this search box.

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी थी आग, बच्चों को लेकर भागी एक्ट्रस, गार्ड की मौत से टूटीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी कि बिल्डिंग में दिवाली से एक रात पहले आग लग गई. इस आग में उनके बिल्डिंग के गार्ड की जान चली गई. दिव्यांका ने गार्ड को याद किया और इमोशनल पोस्ट लिखा. दिव्यांका ने बताया कि उस रात को क्या हुआ और वो लोग कैसे बचे.

दिव्यांका ने पोस्ट कर लिखा, ‘कुछ लोगों का जाना ऐसी खामोशी छोड़ जाते हैं जो कभ पूरी तरह खत्म नहीं होती. जब हम अपने बच्चों को पहली बार घर लेकर आए तब जिन्होंने सबसे पहले उनका वेलकम किया वो थे धनपत अंकल थे. वो हमारी बिल्डिंग के गार्ड थे. हमने हमारे आने वाले सालों के बारे में सोचा था कि वो धनपत अंकल के साथ खेलेंगे और उनके साथ यादें बनाएंगे. हमें नहीं पता था कि ये सिर्फ सपनों में रह जाएगा.’

गार्ड के लिए इमोशनल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी

आगे दिव्यांका ने लिखा, ‘दिवाली और विव के बर्थडे से एक रात पहले. हमारी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. उस शाम हम बाहर जाने वाले थे, लेकिन हम लेट हो गए. जब आग लगी तब हम घर पर थे. इसी वजह से हमें समय रहते खतरे का पता चल गया. हम अपने बच्चों, परिवार और स्टाफ के साथ सुरक्षित बाहर निकल पाए. कुछ समय के लिए हमें लगा कि हम एक डरावनी याद से बच गए. लेकिन फिर हमें धनपत अंकल के बारे में पता चला. हमें ये सुनकर सदमा लगा. हम अपने दोस्त के घर पर चले गए थे और वहां से हम ये प्रार्थना कर रहे थे कि काश ये सच न हो. दिवाली वाले दिन तक लाइट आ गई. गैस सप्लाई और लिफ्ट भी चालू कर दी गई. लेकिन फिर भी सबकुछ पहले जैसा नहीं हो पाया. उस दिवाली आग ने हमारे घर की रोशनी कम कर दी. वहीं एक अनमोल जान के चले जाने से हमारे दिलों में अंधेरा छा गया है.’

दिव्यांका ने आगे लिखा, ‘धनपत अंकल न सिर्फ गार्ड थे वो हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा थे. वो ऐसे शख्स थे जिन पर हम भरोसा करते थे. आप बहुत याद आएंगे. जब हमारे बच्चे बड़े होंगे तो आपके बारे में बताएंगे. वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा थे. हमें किसी की भी प्रेजेंस को हल्के में नहीं लेना चाहिए. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.’

 

admin
Author: admin

और पढ़ें