रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से एक्साइटमेंट थी. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो और रॉकिंग स्टार यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.समें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया है.
दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये की ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन (Ramayana World Wide Box Office Collection) किया है. इसके साथ ही यह दिवाली से पहले रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी और रिलीज के बाद सिनेमाघरों में भी इसका असर देखने को मिला. शुरुआती शोज से ही दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंची, जिसका फायदा फिल्म की कमाई को मिला.
दिवाली से पहले फिल्में क्यों करती हैं धीमी कमाई?
आमतौर पर दिवाली से ठीक पहले फिल्मों की कमाई थोड़ी धीमी रहती है. इसकी सबसे बड़ी वजह लोगों की त्योहार से जुड़ी तैयारियां हैं. दिवाली आने से पहले घरों की साफ-सफाई, पेंटिंग और सजावट का काम शुरू हो जाता है. इसके अलावा लोग त्योहार की खरीदारी और अपने घर जाने की तैयारी में भी व्यस्त रहते हैं. ऐसे में फिल्म देखने के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है.
यही वजह है कि दिवाली से पहले सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम होने की बात कही जाती है. इससे फिल्मों की ओपनिंग पर भी असर पड़ता है. ‘रामायणम्’ से पहले दिवाली के आसपास रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की सबसे ज्यादा ऑल इंडिया नेट कमाई 40 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 94 करोड़ रुपये बताया गया था.
‘रामायण’ ने तोड़ा पुराना ट्रेंड
‘रामायण’ ने इस बार बॉक्स ऑफिस का पुराना ट्रेंड बदल दिया है. दिवाली से पहले रिलीज होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. सुबह के शोज से ही सिनेमाघरों में भीड़ नजर आई और इसका असर पहले दिन की कमाई पर साफ दिखाई दिया. फिल्म ने दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड बना दिया है.अभी दिवाली का त्योहार आना बाकी है, ऐसे में फिल्म के पास कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है. आने वाले दिनों में छुट्टियों और त्योहार के दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है. अब देखना होगा कि ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर आगे कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है.
‘रामायण’ की स्टारकास्ट
‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. फिल्म में यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ और इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म में कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.








