Search
Close this search box.

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण… UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 ‘भगवान’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के लिए आज (गुरुवार, 15 अक्टूबर) खास दिन रहा. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही सपा में आज पांच ऐसे नेताओं ने जॉइन किया, जिनका नाम खूब चर्चा में आया है. दरअसल, पांच भाइयों ने आज सपा जॉइन की है. इन सभी के नाम अलग-अलग भगवान के नाम पर हैं. इसके बाद से चर्चा चल रही है कि समाजवादी पार्टी को आज ‘पांच भगवान’ का साथ मिला है.

दरअसल, भवानी भीख शुक्ला के पांच बेटे भगवान शिव शुक्ला, भगवान विष्णु शुक्ला, भगवान शंकर शुक्ला, भगवान शुक्ला, भगवान कृष्ण शुक्ला ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज सपा की सदस्यता ग्रहण की.

दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स…

‘पीड़ा बढ़ रही है, PDA भी बढ़ रहा है’- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में कई नेताओं को शामिल करने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि आज समाजवादी परिवार और पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. जितना अपमान और दुख बढ़ रहा है, उतना ही पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. PDA आगे बढ़ेगा, रोकने वाले भी इसे रोक नहीं पाएंगे.”

पांचों शुक्ला भाइयों को पार्टी में शामिल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो परिवार आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ है, उनको देखते ही और उनके नाम सुनते ही अलग तरीके का जोश देखने को मिला. गोंडा के सभी नेता यहां मौजूद हैं. वहीं, आज सपा में जुड़ने पर भवानी भीख शुक्ला का आभार व्यक्त करता हूं. उनके पांचों बेटों के विशेष नाम हैं. हमारे समाज में उन नामों को कोई भूल नहीं सकता. खासकर सनातनी लोग उनके नाम कभी नहीं भूल पाएंगे. ऐसे पांचों बेटों का मैं अपनी पार्टी में बहुत स्वागत करता हूं. सभी को बहुत बहुत बधाई देता हूं.”

admin
Author: admin

और पढ़ें