Search
Close this search box.

चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- ‘सब इंतजाम…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीनी के बढ़ते दामों से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. देश में बढ़ती चीनी की कीमतों पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो..

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के रायसेन गए थे. जहां सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घघाटन किया. उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे और क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा दिशा बैठक में शामिल हुए. लेकिन दौरे के आखिरी में मीडिया के एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री का अंदाज ही बदल गया.

”चिंता मत करो”
रायसेन कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की मैराथन बैठक समाप्त कर जैसे ही शिवराज सिंह चौहान अपनी कुर्सी से उठकर बाहर आने लगे, पत्रकारों ने देश भर में रक्षाबंधन त्यौहार पर चीनी की कीमतों को बढ़ने के कारण मिठास की कमी को लेकर उनसे सवाल किया गया.शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिचित सहज और आश्वस्त करने वाले अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा, “सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो…” बिना किसी हड़बड़ी के दिए गए उनके जवाब के बाद वे आगे बढ़ गए, लेकिन बाजार की मिठास और आम जनता की चिंता पर उनका यह संदेश अब चर्चा का विषय बन हुआ है.

मामा कोचिंग क्लासेस की घोषणा की
शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनके जिले में ही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें महंगी निजी कोचिंग संस्थाओं पर निर्भर न रहना पड़े.

बता दें बीते कुछ हफ्तों में चीनी की कीमतों में लगातार देखी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ राज्यों में चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.

admin
Author: admin

और पढ़ें