Search
Close this search box.

पश्चिम बंग दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, बोले – ‘बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंग दिवस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आजादी के समय बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश की गई थी.

‘कांग्रेस ने टेक दिए घुटने’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उस कठिन समय में कांग्रेस ने मजबूती से खड़े होने के बजाय घुटने टेक दिए थे.’ उन्होंने कहा कि इतिहास के उन पलों को देश भूल नहीं सकता. प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव का नया दौर शुरू हो चुका है. आजादी के 79 वर्षों बाद पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी और इससे विकास का नया अध्याय शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी को समर्थन देकर बदलाव का रास्ता चुना है.

पश्चिम बंग दिवस पहली बार 74 वर्षों में आधिकारिक रूप से मनाया गया. इस मौके पर मंच पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और हजारों वर्षों पुरानी विरासत को नमन किया.

उन्होंने कहा कि बंगाल ने भारत को विचार, ज्ञान, साहित्य और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है. उन्होंने बंगाल के कई महान व्यक्तित्वों को याद किया और कहा कि घनश्याम दास बिड़ला जैसे लोगों ने बंगाल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

बीजेपी की जीत के बाद राज्य में बदलाव साफ- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की जीत के बाद राज्य में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है, अब बंगाल विकास, निवेश और भविष्य के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले की कुशासन वाली सरकारों ने राज्य को कई दशक पीछे धकेल दिया था. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले जनता के संसाधनों पर घुसपैठियों का कब्जा हो गया था और आम लोगों के अधिकार कमजोर पड़ गए थे.

उन्होंने कांग्रेस, लेफ्ट और TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने मिलकर बंगाल को नुकसान पहुंचाया. सभा में मौजूद लोगों से पीएम मोदी ने आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि इतिहास की गलतियों को दोबारा नहीं दोहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल का भविष्य उज्ज्वल है और राज्य देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

admin
Author: admin

और पढ़ें