Search
Close this search box.

दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर, आगरा में ताजमहल और अब जैसलमेर… भारत आईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का पूरा रूटीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत दौरे पर हैं. उन्होंने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद वह आगरा पहुंचीं, जहां ताजमहल का दीदार किया. आगरा से वह राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो गई हैं.

टिफनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अक्षरधाम मंदिर के अपने अनुभव को अविश्वसनीय बताया. उन्होंने मंदिर की संस्कृति, वास्तुकला और वहां के माहौल की सराहना की. इस दौरे में उनके पति माइकल बुलोस और उनके कुछ दोस्त भी शामिल थे.

अक्षरधाम मंदिर को एक्स पोस्ट

नई दिल्ली स्थित BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने भी इस यात्रा की पुष्टि की. मंदिर की ओर से X पर शेयर किए गए पोस्ट पर लिखा कि टिफ़नी ट्रंप, माइकल बुलोस और उनके दोस्तों का स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात थी. मंदिर ने इस यात्रा को संस्कृति और विरासत को करीब से जानने का एक सुंदर अवसर बताया. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी टिफ़नी ट्रंप और माइकल बुलोस का स्वागत किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दोनों को भारत आने पर शुभकामनाएं.

ट्रंप की X वाइफ की बेटी हैं टिफनी

टिफनी ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं. वह ट्रंप परिवार की चौथी संतान हैं. उनके चार सौतेले भाई-बहन हैं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवांका ट्रंप, एरिक ट्रंप और बैरन ट्रंप शामिल हैं. टिफनी ने वर्ष 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी. टिफनी ट्रंप के पति माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी कारोबारी हैं. दोनों ने 12 नवंबर 2022 को शादी की थी. शादी के बाद यह भारत का उनका चर्चित निजी दौरा माना जा रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें