पश्चिम बंगाल के नए सीएम के तौर पर सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली. गवर्नर RN रवि ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने सिर झुकाकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया, इस दौरान वहां जितने भी सीएम खड़े थे उनका अभिनंदन किया और जब वो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो उन्होंने भगवा पटका पहनाकर सुवेंदु अधिकारी का सम्मान किया, इस पल को देखकर लोग उत्साह से भर गए.
सुवेंदु अधिकारी पर चढ़ा भगवा रंग
सबसे दिलचस्प बात ये थी कि सुवेंदु अधिकारी ने भी भगवा कुर्ता पहनकर सीएम पद की शपथ ली और सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी भगवा पहचान के लिए फेमस हैं. ऐसे में जब दोनों नेता भगवा कुर्ता पहनकर आमने-सामने आए तो पूरी तरह से माहौल बदल गया और कार्यकर्ताओं में और उत्साह दिखने लगा.
5 मंत्रियों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली, इसके अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली, सीएम सुवेंदु अधिकारी 5 मंत्रियों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करें, शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी.
पीएम ने दंडवत किया प्रणाम
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज मंच से पीएम ने जनता का सम्मान किया और दंडवत प्रणाम किया. पीएम ने ये करके एक मैसेज दिया कि जनता ही सर्वोपरि है.
मंच का सबसे अनोखा नजारा
इसके अलावा मंच पर एक और अनोखा नजारा देखने को मिला, जब पीएम मोदी ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. माखनलाल सरकार 1980 में BJP बनने के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन प्रभारी बनाया गया. सिर्फ एक साल में उन्होंने करीब 10 हजार सदस्य जोड़ दिए थे. 1981 से लगातार 7 साल तक वह जिला अध्यक्ष रहे. उस दौर में यह बड़ी बात मानी जाती थी, क्योंकि आमतौर पर BJP नेताओं को एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से ज्यादा नहीं रखा जाता था.








