Search
Close this search box.

बिहार: बदला नीतीश कुमार का पता, सीएम आवास छोड़कर इस बंगले में शिफ्ट होंगे पूर्व CM

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक पूर्व सीएम नीतीश कुमार शनिवार (2 मई) को ही 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. नीतीश कुमार फिलहाल सीएम पद से इस्तीफे बाद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में ही रह रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 7 सर्कुलर आवास को तैयार किया गया है. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद अणे मार्ग स्थित आवासा पर मेंटेनेंस का काम होगा. नीतीश कुमार के आवास खाली करने के बाद इसको नया रूप देने के लिए तैयारियां शुरू की जाएंगी.

सम्राट चौधरी को मिलेगा नीतीश कुमार का आवास

मुख्यमंत्री आवास में मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद सीएम सम्राट चौधरी उसमें शिफ्ट करेंगे. फिलहाल सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम के तौर पर आवंटित 5 देशरत्न मार्ग आवास आवंटित है. सीएम सम्राट चौधरी और उनका परिवार पटना के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में ही रहता है.

वरिष्ठ मंत्री या बड़े नेताओं को मिलता है यह बंगला

7 सर्कुलर आवासा बिहारसरकार का टाइप-VII VIP सरकारी बंगला माना जाता है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री या बड़े नेता को दिया जाता है. नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास 1 अणे मार्ग से पहले ही सारा सामान शिफ्ट किया जा चुका है. 1 अणे मार्ग का आवास बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है.

बता दें कि नीतीश कुमार जब भी मुख्यमंत्री रहे उनका मुख्य प्रशासनिक निवास यही रहा है. नीतीश कुमार ने साल 2014 में सीएम पद से इस्तीफा दिया था उसके बाद जीतनराम मांझी भी सीएम बनने के बाद इसी आवास में रहे थे. मांझी के इस्तीफे के बाद दोबारा सीएम बनकर नीतीश इस मकान में शिफ्ट हुए थे.

13 अप्रैल को दिया था सीएम पद से इस्तीफा

नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी और 13 अप्रैल को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक नई सरकार ने शपथ ली है.  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को नई दिल्ली में भी एक नया सरकारी आवास अलॉट किया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें