: IPL का 19वां सीजन मार्चे 2029 में खेले जाएंगे. इससे पहले आज 16 दिसंबर 2025 को खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है. अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होने वाला है, जिसमें 369 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा, क्योंकि आईपीएल टीम में जगह सिर्फ 77 खिलाड़ियों को मिलेगी. आज दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस मिनी ऑक्शन में देश-विदेश के नामी खिलाड़ी 10 फ्रेंचाइजियों या यूं कहे कि बायर्स के सामने होंगे. 237.55 करोड़ रुपये की आज खरीदारी होगी.
आज ऑक्शन में होंगी कौन-कौन सी टीम, किसका पर्स सबसे भारी
मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा खरीदारी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की होगी, जिसके पर्स में सबसे ज्यादा दौलत हैं. केकेआर के पास 64.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम रकम है. इसी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के झोले में 43.4 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 25.5 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के 21.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जेब में 16.4 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़, गुजरात टाइटंस के वॉलेट में 12.9 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 11.5 करोड़ तो मुंबई इंडियंस 2.75 करोड़ की खरीदारी करने वाली है.









