संसद के शीतकालीन सत्र में अब केवल चार दिनों की कार्यवाही ही बाकी रह गई है. सरकार ने आज, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विकसित भारत जी राम जी बिल को पेश किया है. राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं. केंद्र आज संसद में VB-G RAM G विधेयक को पेश कर दिया है. केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर विकसित भारत गारंटी विधेयक, जिसे VB-G RAM G विधेयक के नाम से जाना जाता है.
इस बिल का लक्ष्य ग्रामीण रोजगार सहायता को नया रूप देना है. इस पर व्यापक राजनीतिक ध्यान आकर्षित होने की संभावना है. इसके साथ ही, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025 पेश होगा. प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य बीमा ढांचे को बेहतर करने के उद्देश्य से बीमा अधिनियम, 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन होगा.









