Search
Close this search box.

Govinda: मुंबई में हुए दही हांडी कार्यक्रम में थिरके गोविंदा, बांसुरी लेकर स्टेज पर पहुंचे एक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हो और दही-हांडी की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? इस त्योहार पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित होते हैं और गोविंदाओं की टोली दही से भरी मटकियों को फोड़ती है। मुंबई में भी इसकी खूब रौनक देखी जाती है। आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेता गोविंदा भी शामिल हुए। इस दौरान वे कृष्ण भक्ति में लीन दिखे। गोविंदा के अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही शरद केलकर ने भी शिरकत की।

गोविंदा ने दही-हांडी उत्सव में लिया हिस्सा
आज शनिवार को जन्माष्टमी के पर्व पर मुंबई के ठाणे में टेम्बी नाका मित्र मंडल द्वारा दही हांडी उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा और शरद केलकर ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गोविंदा ने डांस भी किया।

इस लोकप्रिय गाने पर गोविंदा ने किया डांस
अभिनेता गोविंदा ने इस दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा वे अपने मशहूर गाने ‘सोना कितना सोना है’ पर थिरकते भी दिखे। कार्यक्रम में अभिनेता भक्ति रंग में रंगे नजर आए। वे स्टेज पर हाथों में बांसुरी थामे नजर आए।

admin
Author: admin

और पढ़ें