Search
Close this search box.

विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला: टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने रेप को बताया मसाज का हिस्सा, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तार

जयपुर में विदेशी महिला से दुष्कर्म करने वाले आरेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुरलीधर उर्फ बीजू के रूप में हुई है। पुलिस ने होली के दिन 18 मार्च को विद्याद्यर नगर से पकड़ा है। आरोपी भागने की फिराक में था, इससे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि 16 मार्च को नीदरलैंड की महिला और उसकी बहन ने कॉल करके आयुर्वेदिक मसाज करने वाले मुरलीधर उर्फ बीजू को पीजी के बेसमेंट में बुलाया था। वहां आकर आरोपी ने पीड़िता की बहन की मसाज। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की मसाज की, इसी दौरान उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी पैसे लेकर चला गया। मसाज के बाद दोनों बहनों ने आपस में इसे लेकर चर्चा की। इस दौरान पीड़ित महिला ने अपनी बहन और जीजा को घटना के बारे में जानकारी दी। इन्होंने टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन सभी ने पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया।

टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने बताया मसाज का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुष्कर्म की इस वारदात को टूरिस्ट गाइडों और पीजी संचालकों ने अपराध नहीं माना। उन्होंने पीड़िता, बहन और उसके जीजा को इसे मसाज का हिस्सा बताया और पुलिस में केस दर्ज नहीं करने की बात कही, लेकिन वे नहीं मानें। पीड़िता ने अपने  ग्रुप मेम्बर्स को भी इस बारे में बताया। उनसे चर्चा के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
admin
Author: admin

और पढ़ें