Search
Close this search box.

Marriage Tips: सगाई और शादी के बीच का समय होता है नाजुक, भूल से भी न करें ये चार गलतियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी का बंधन जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिनों में उतना ही नाजुक भी होता है। दो लोगों के बीच रिश्ता जुड़ने के बाद दोनों एक दूसरे को समझने के फेज में आ जाते हैं। ये केवल होने वाले दूल्हा और दुल्हन के बीच की समझ का ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी अहम दौर होता है। रिश्ता तय होने के बाद से शादी होने तक कई सारी रस्में होती हैं। उसमें सबसे पहली रस्म, जिसमें लड़का और लड़की एक साथ पहली बार साथ आते हैं, वह होती है सगाई। सगाई से शादी के बीच के दौर को गोल्डन टाइम माना जाता है। यह वही समय होता है जब लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। दोनों शादी से पहले अपने रिश्ते में कंफर्टेबल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर कंफर्टेबल होने के चक्कर में ऐसी लापरवाही या अंजाने में गलती कर बैठते हैं कि शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है। सगाई के बाद अगर आप भी शादी का दिन आने के इंतजार में हैं, तो थोड़ा सतर्क रहिए। कुछ ऐसी लापरवाही या गलतियां हैं, जिन्हें करने से बचें। आगे कि स्लाइड्स में सगाई और शादी के बीच के दौर में जिन गलतियों को करने से बचना चाहिए, उसके बारे में जान लीजिए। 

सगाई के बाद न करें ये गलतियां

अगर सगाई के बाद लड़के और लड़की के बीच बातचीत या मिलना जुलना शुरू हो जाता है तो इन बातों का ध्यान रखें।

हुकुम चलाना 

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं।  वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी अभी सिर्फ सगाई हुई है। लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

ज्यादा मिलना जुलना 

सगाई के बाद लड़का और लड़की मिलना जुलना शुरू कर देते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाते हैं, लेकिन ज्यादा मिलना जुलना उनके रिश्ते के लिए सही नहीं होता। ज्यादा मिलने जुलने से हो सकता है कि आप या वह एक दूसरे से कुछ ऐसी बात कह जाएं या कर जाएं जो आपका रिश्ता खत्म कर दे।

फ्लर्ट करना  

अक्सर लड़के फ्लर्टिंग करते हैं। सगाई के बाद भी उनकी ये आदत नहीं जाती। लेकिन आपकी मंगेतर को दूसरी लड़कियों से आपका फ्लर्ट करना बुरा लग सकता है। आपकी इमेज उनके सामने खराब हो सकती है।

admin
Author: admin

और पढ़ें