Search
Close this search box.

UP Election Result: यूपी में भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में छुआ बहुमत का आंकड़ा, 270 सीटों पर आगे, सपा को 119 पर बढ़त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विस्तार

ताजा आंकड़े: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने जारी हैं। भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा गठबंधन 270 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 119 सीटों पर बढ़त है। वहीं बसपा को पांच सीटों पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस को तीन सीटों पर बढ़त मिली है। गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे चल रहे हैं जबकि औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे चल रहे हैं।

यूपी में किसका कितना वोट प्रतिशत
यूपी में वोट प्रतिशत के मामले में इस बार फिर से भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शाम पांच बजे तक भाजपा का वोट प्रतिशत 41.8 फीसदी है।  इसके बाद समाजवादी पार्टी 32 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं बसपा के खाते में अभी तक सिर्फ 12.68 फीसदी वोट प्रतिशत ही आया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।

 2017 में यूपी चुनाव का परिणाम
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले भाजपा को 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनडीए की अन्य दो सहयोगी पार्टियों में अपना दल(सोनेलाल) को 9 सीटों पर तो भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को 54 सीटों पर संतोष करना पड़ा था जिसमें कि सपा को 47 सीटें तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी।

admin
Author: admin

और पढ़ें