Search
Close this search box.

थाईलैंड: फुकेट की बिल्डिंग में भीषण आग, 11 लोगों की मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाईलैंड के फुकेट में सोमवार (16 नवंबर) को दर्दनाक हादसा हो गया. फुकेट की एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि लगने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इस पर काबू भी पा लिया गया. हादसे में घायल होने वाले लोगों में एक म्यानमार का भी शख्स शामिल है.

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. इनमें 15 लोग थाईलैंड के ही हैं. आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि संबंधित टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं. यह इमारत फुकेट के मशहूर बीच पाटोंग के पास स्थित है. हादसा सुबह करीब 3.17 पर हुआ. इस बिल्डिंग में कई बिजनेस चलते हैं, जिनमें से एक गाड़ी किराए पर देने का भी है. आग की शुरुआत यहीं से हुई थी.

आग की वजह से अफरा-तफरी का माहौल

अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के बाद इमारत में अफरा-तफरी मच गई. लोग इमारत से बाहर भागकर आए. इससे पहले भी थाईलैंड में कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं. फुकेट से पहले बैंकॉक में भी आग की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें