Search
Close this search box.

छठ वाली स्‍पेशल ट्रेनें अक्‍सर लेट क्‍यों होती हैं? क‍िन ट्रेनों को पहले म‍िलता है रास्‍ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठ पर बहुत सारे लोगों को रेगुलर ट्रेन में ट‍िकट नहीं म‍िली तो उन्‍होंने स्‍पेशल ट्रेनों में बुकिंग करा ली. लेकिन कई लोगों की श‍िकायत है क‍ि स्‍पेशल ट्रेन लेट हो गई है. एक्‍स पर यश नाम के एक शख्‍स ने ल‍िखा-मेरी ट्रेन 7 घंटे लेट है, अभी भी काफी दूर हूं. गौतम नाम के एक यूजर ने ल‍िखा, मेरी तो 3 घंटे लेट है और अभी आधी दूरी भी तय नहीं हुई है. कुछ ट्रेनें रीशि‍ड्यूल्‍य हो रही हैं. बार-बार रेलवे ये जानकारी शेयर कर रहा है.

गौतम को तो रेलवे ने बताया क‍ि यह ट्रेन पिछले डिवीजन से ही देरी से आई है. MB डिवीजन में अब और देरी नहीं होगी. आपकी बात ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ तक पहुंचा दी गई है, ताकि वे ट्रेन पर नजर रखें और जितना हो सके देरी की भरपाई करने की कोशिश करें. हम पूरी कोशिश करेंगे कि ट्रेन जल्द से जल्द आपकी मंजिल तक पहुंच जाए. हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. रेलवे श‍िकायत करने वाले हर यात्री को जवाब दे रहा है. लेकिन सवाल ये क‍ि स्‍पेशल ट्रेन अक्‍सर लेट क्‍यों हो जाती हैं? कई बार तो यह 20-20 घंटे से देरी से पहुंचती हैं.
रेलवे के प्रवक्‍ता से जान‍िए
रेलवे के प्रवक्‍ता ह‍िमांशु शेयर उपाध्‍याय से जब यही सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ऐसा नहीं है क‍ि सभी स्‍पेशल ट्रेन लेट होती हैं. रेलवे हर द‍िन 11000 के आसपास यात्री ट्रेनें चलाता है और 8000 के करीब मालगाड़‍ियां चलती हैं. इसके अलावा हम आजकल हजारों स्‍पेशल ट्रेन भी चला रहे हैं, जो उसी रूट पर चलती हैं. अब इन्‍हीं ट्रेनों के चक्‍कर के बीच हमारा ट्रैक मेंटेनेंस का श‍िड्यूल्‍ड भी होता है. क्‍योंक‍ि वह सेफ्टी रीजन से बहुत इंपार्टेंट होता है, उसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते.
क्‍यों लेट होती हैं, पूरा खेल समझ‍िए
रेलवे के प्रवक्‍ता ने बताया क‍ि रेगुलर ट्रेन का पूरा स‍िस्‍टम पहले से तय होता है, उसके टाइम टेबल में आप छेड़छाड़ नहीं कर सकते. लेकिन स्‍पेशल ट्रेन स्‍पेशल होती हैं. क्‍योंक‍ि वह स्‍पेशल परपज से चलाई जाती हैं. कुछ समय के ल‍िए चलती हैं. मेला स्‍पेशल, होली स्‍पेशल, दीपावली स्‍पेशल, समर स्‍पेशल… ये सब कुछ कुछ द‍िन के ल‍िए होती हैं. इसके ल‍िए इंजन, ड‍िब्‍बे, गार्ड, प्‍लेफार्म और स‍िग्‍नल सब स्‍पेशली अरेंज करने होते हैं.
इसके मेंटेंनेंस का श‍िड्यूल अलग से अरेंज करना होता है. इसके ल‍िए क्रू, गार्ड और ट‍िकट चेक‍िंग स्‍टॉफ भी अलग से लगाने पड़ते हैं. इसके ल‍िए पाथ भी अलग से अरेंज करना पड़ता है क‍ि क‍िस पाथ पर इसे चलाया जाएगा. इसकी प्‍लेटफार्म वर्किंग भी अलग से ड‍िसाइड करनी होती है, क्‍योंक‍ि रेगुलर ट्रेनों को हम मिस नहीं कर सकते. इसमें पानी, चार्जिंग सब अलग से अरेंज करना पड़ता है. मतलब रूटीन से हटकर काम करना होता है.
admin
Author: admin

और पढ़ें