दिल्ली में बारिश न होने और मौसम के शुष्क रहने से हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंच गई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार (18 अक्टूबर) 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 187 दर्ज किया गया, जबकि शनविार को यह 159 और शुक्रवार को 90 था. हालांकि, 4 अक्टूबर को भी AQI (187) दर्ज किया गया था. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज भी आसमान साफ रहने वाला है और आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.
विभाग के अनुसार, रविवार (18 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि औसत से 1.4 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.2 डिग्री दर्ज किया गया.
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार (19 अक्टूबर) को आसमान साफ रहने वाला है. आज शहर का अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी. विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
हिमाचल प्रदेश और पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की उंचाई पर एक साइकलोनिक सर्कुलेश के रूप में ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ बना हुआ है, जिससे दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं. इस कारण रात या सुबह के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है. वहीं, दक्षिण राजस्थान और उसके आस-पास के इलाके में जमीन से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर हवाओं का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिससे राजधानी की तरफ आने वाली हवाओं की दिशा प्रभावित हो सकती है. इस कारण दिल्ली में कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं.
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं.








