Search
Close this search box.

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराई इंडिगो फ्लाइट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 पार्किंग के दौरान एक घटना का शिकार हुई; सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं. जांच शुरू कर दी गई है.

नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) सुबह लगभग 09:02 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क की जा रही थी, तभी यह घटना हुई. पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान ‘विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम’ (VDGS) पोल से टकरा गया.

कैसे हुई घटना? 

एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, विमान मुंबई से सुबह करीब 09:05 बजे श्रीनगर पहुंचा. लैंडिंग के बाद, यह पार्किंग के लिए बे नंबर 6 की ओर बढ़ा. पार्किंग के दौरान विमान का ब्रेकिंग सिस्टम फेल हो गया, जिससे यह समय पर रुक नहीं पाया और पार्किंग बे में लगे VDGS से टकरा गया. विमान के अगले हिस्से (नोज सेक्शन) को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण फ्लाइट को रोक दिया गया.

सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया.

घटना की जांच शुरू

अधिकारियों ने कहा, “घटना की जानकारी और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है और संबंधित अधिकारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार इसकी जांच करेंगे. असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा और इस स्टेज पर कोई नतीजा नहीं निकाला जा रहा है.”

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा, “एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ्लाइट्स का आना-जाना तय समय के अनुसार जारी है. श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

admin
Author: admin

और पढ़ें