Search
Close this search box.

सेशेल्स में गुजर रहा था भारतीय जवानों का मार्चिंग दस्ता, देखकर पीएम मोदी ने छोड़ दी कुर्सी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर हैं. यहां पर उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया. पीएम ने यहां पर नेशनल डे सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. यहां पर बैठकर पीएम मोदी परेड देख रहे थे. सेलिब्रेशन के दौरान मार्च कर रही भारतीय टुकड़ी को देखकर जवानों के सम्मान में पीएम मोदी खड़े हो गए. पीएम मोदी का जवानों के प्रति प्रेम लोगों का दिल जीत रहा है.

 

अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों की 50 साल पुरानी गहरी दोस्ती का सम्मान बताया. इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र के लिए भारत के ‘महासागर’ विजन और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को और मजबूत करने पर जोर दिया है.

पीएम ने नेशनल असेंबली को भी किया संबोधित

इसके अलावा बता दें कि पीएम ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया. नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय पीएम भी बन गए हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स से भारत का रिश्ता सिर्फ 50 साल पुराना नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत अगस्त 1770 में हुई थी. जब ‘थेलेमाक’ जहाज से यहां 5 भारतीय पहुंचे थे. हमारे लिए सेशेल्स बहुत ज्यादा मायने रखता है.

पीएम मोदी को मिला सम्मान

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द बीच / ब्लू होराइजन’ (Guardian of the Blue Horizon) से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेशेल्स के राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी को पर्यावरण बचाने, सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सतत विकास) और ग्रीन विजन को बढ़ावा देने में उनके द्वारा निभाई गई बेमिसाल और साहसिक वैश्विक लीडरशिप के लिए दिया गया है.

 
admin
Author: admin

और पढ़ें