Search
Close this search box.

Train Cancelled: 26 जून तक कई ट्रेनें रद्द, कई देरी से चलेंगी, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. क्योंकि रेलवे की ओर से कई रेल मार्गों पर मरम्मत,सिग्नलिंग और डबलिंग का काम किया जा रहा है. इसके चलते कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी तो कुछ रास्ता रोककर चलाई जाएंगी. ऐसे में यात्रा से पहले आपको आपकी ट्रेन का स्टेट्स जरूर चेक कर लेना चाहिए.

आगरा डिवीजन में चल रहा डबलिंग का काम

बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे आगरा डिवीजन के ईदगाह-बांदीकुई रेलखंड पर डबलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. जरूरी बात यह है कि यह कार्य 26 जून तक चलेगा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है.

क्या 4 साल का बच्चा ट्रेन में ‘मुफ्त’ कर सकता है सफर? जानें भारतीय रेलवे में इसे लेकर नियम

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 64621 ईदगाह-बांदीकुई रेल सेवा 26 जूक तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • इसके साथ ही ट्रेन नंबर 64622 बांदीकुई-ईदगाह रेल सेवा भी इसी अवधि में रद्द रहेगी.
  • अगर आप भी इन ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो आपको दूसरे साधनों का उपयोग करना पड़ेगा.

इन ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

  • ध्यान दें, ट्रेन नंबर 12495 बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 और 25 जून को करीब 1 घंटा 45 मिनट की देरी से चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 जून को लगभग 2 घंटे 10 मिनट की देरी से चलेगी.
  • इसके साथ ही ट्रेन नंबर 54355 बांदीकुई-बरेली पैसेंजर को 18 और 25 जून को रास्ते में करीब 25 मिनट रोककर चलाया जाएगा.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों सलाह दी है कि वह रेलवे स्टेशन आने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेट्स जरूर चेक कर लें. साथ ही अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर चेक करें. इसके लिए यात्री NTES यानी ( नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) ऐप या IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी मिल सकेगी और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें