Search
Close this search box.

Ration Card: दिल्ली में राशन कार्ड बनना शुरू, किन-किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत? जानें आवेदन का तरीका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए करीब आठ साल बाद नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत तेज कर दी है. जहां, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के मुताबिक अब आवेदक ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ही अपना राशन कार्ड बिना किसी परेशानी के बना सकते हैं. जिसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर इस साल दो लाख नए राशन कार्ड जारी करने का बड़ा ऐलान किया है.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत?

नए नियमों के मुताबिक, अब सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही पूरी तरह से स्वीकार किए जा सकेंगे. जहां, आवेदन के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य की पहचान संख्या का होना सबसे ज्यादा अनिवार्य है. इसके अलावा निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और बिजली बिल की प्रति आवश्यक होगी.

किसको बनाया जाएगा परिवार का मुखिया?

अब राशन कार्ड के लिए परिवार की सबसे बड़ी महिला को ही मुखिया बनाया जाएगा. जहां, महिला के नाबालिग यानी 18 साल के पूरे होने तक सबसे बड़े  पुरुष को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी.

आय सीमा में कितनी की गई है बढ़ोतरी? 

हांलाकि, दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के दायरे को बढ़ाने के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर अब 1.20 लाख रुपये कर दिया है.

राशन कार्ड में किसे नहीं मिलेगा फायदा?

और सबसे आखिरी में यह जानना बेहद ही जरूरी है कि राशन कार्ड में किन लोगों का इसका फायदा नहीं मिल सकेगा. जिसमें सबसे पहले आयकर दाता, सरकारी नौकरी करने वाले, चार पहिया वाहन के मालिक, ए-ई श्रेणी की कॉलोनी में जमीन या इमारत के मालिक और 2 किलोवाट से ज्यादा का बिजली कनेक्शन रखने वाले परिवारों को राशन कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम