Search
Close this search box.

CM पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दी बड़ी मांग, ‘हम लोग चाहते हैं…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं. ऐसे में चर्चा है कि बिहार में अब बीजेपी का सीएम बनेगा. इस बीच जेडीयू की ओर से निशांत को सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की जा रही है. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपने आवास पर एक पोस्टर लगाया है. इसको लेकर सियासी गलियारे में कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

‘विरासत मजबूत, भविष्य दमदार…’

पोस्टर में नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत की तस्वीर है. इस पर लिखा गया है, “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार. निशांत कुमार हैं तैयार.” पोस्टर को लेकर एबीपी न्यूज़ से बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को बातचीत में नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग और जेडीयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत सीएम बनें. नीतीश कुमार के सारे गुण निशांत में हैं.

नीरज कुमार ने निशांत को बताया जेडीयू का भविष्य

नीरज कुमार ने कहा कि निशांत में काफी काबिलियत है. निशांत जेडीयू के भविष्य हैं. Ni से Nitish, Ni से Nishant भी होता है. नीतीश ने अपनी विरासत निशांत को सौंप दी है. नीतीश ने सामाजिक आंदोलन वैचारिक धरातल पर उतारा है. उसके वाहक निशांत हैं. निशांत जेडीयू के अब सर्वमान्य नेता हैं. निशांत तैयार हैं. हालांकि सीएम कौन होगा, किस पार्टी से होगा, इस पर एनडीए के सभी दल मिलकर निर्णय करेंगे.

दिल्ली से पटना आने पर इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश

बता दें कि नीतीश कुमार कल (गुरुवार) दिल्ली रवाना हो रहे हैं. 10 तारीख को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. पटना लौटने पर वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नई सरकार का गठन होना है. बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है. इसी बीच जेडीयू की तरफ से निशांत को सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाने लगा है. पोस्टर अपने आप में एक बड़ा संदेश दे रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें