Search
Close this search box.

‘युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित, ईरान, इजरायल और अमेरिका के संपर्क में हम’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा इस युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है. गल्फ देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं. उनकी सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है. हॉर्मुज स्ट्रेट में बहुत सारे जहाज फंसे हैं, इसमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘हमारी और कई दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है. प्रधानमंत्री को इजरायली प्रधानमंत्री और US प्रेसिडेंट के साथ अपनी दोस्ती और ईरान के साथ हमारे पुराने रिश्तों का फ़ायदा उठाना चाहिए और इस जंग को रोकने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इसने पूरी दुनिया को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में भाषण पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘उन्होंने जो बातें बताई हैं, उसमें कुछ ज्यादा नया नहीं है पर ये अच्छा है. इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए और डिस्कशन होना चाहिए और जिससे हमें भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के किसानों को संकट से बचाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं. पिछले 10 सालों में 6 यूरिया प्लांट शुरू किए गए हैं. तेल और गैस की तरह खाद के आयात को डायवर्सिफाई किया गया है. बिजली की डिमांड गर्मी के चलते बढ़ेगी, लेकिन कोयले के स्टॉक पर्याप्त हैं. सभी सिस्टम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है.’

admin
Author: admin

और पढ़ें