Search
Close this search box.

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, सोना 6,700 और चांदी 12,700 रुपये हुई सस्ती; जानें आपके शहर का ताजा भाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 23 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

सुबह करीब 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है….

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 5.60 फीसदी या लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये था.

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,449 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,450 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,110 रुपए
22 कैरेट – 1,33,940 रुपए
18 कैरेट – 1,09,620 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,45,960 रुपए
22 कैरेट – 1,33,790 रुपए
18 कैरेट – 1,09,470 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,48,570 रुपए
22 कैरेट – 1,36,190 रुपए
18 कैरेट – 1,13,590 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,45,960 रुपए
22 कैरेट – 1,33,790 रुपए
18 कैरेट – 1,09,470 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,010 रुपए
22 कैरेट – 1,33,840 रुपए
18 कैरेट – 1,09,520 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,110 रुपए
22 कैरेट – 1,33,940 रुपए
18 कैरेट – 1,09,620 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,46,010 रुपए
22 कैरेट – 1,33,840 रुपए
18 कैरेट – 1,09,520 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,45,960 रुपए
22 कैरेट – 1,33,790 रुपए
18 कैरेट – 1,09,470 रुपए

admin
Author: admin

और पढ़ें