Search
Close this search box.

बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- ‘राज्य का विकास…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले वर्षों का बड़ा खाका तैयार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और खेल जैसे कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से बदली व्यवस्था के बाद अब बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार (12 मार्च) को पूर्णिया और कटिहार पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान राज्य के विकास को लेकर अगले 5 वर्षों की योजनाओं की जानकारी दी गई.

बताया गया कि सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास को तेज करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके.

हर प्रखंड में खुलेंगे आदर्श स्कूल और डिग्री कॉलेज

शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव की योजना है. राज्य के प्रत्येक प्रखंड में आदर्श स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है. इससे ग्रामीण इलाकों के छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी.

अस्पतालों को बनाया जाएगा विशेष अस्पताल

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तर के अस्पतालों को विशेष अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही ग्रामीण सड़कों को दो लेन में बदलने का काम भी किया जाएगा, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

राजधानी पटना में आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना भी सामने रखी गई है. इसके माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की योजना भी सरकार के एजेंडे में शामिल है, जिससे खेलों को बढ़ावा मिल सके.

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि राज्य को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मखाना किसानों के लिए भी विशेष योजनाओं पर काम किया जाएगा ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके.

सभा में भावुक हुईं मंत्री लेशी सिंह

कटिहार में आयोजित सभा के दौरान मंत्री लेशी सिंह अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए भावुक हो गईं और मंच पर ही रो पड़ीं. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाकर भरोसा जताया कि राज्य में विकास कार्य इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें