Search
Close this search box.

यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल-यूएस और ईरान के बीच छिड़ा महायुद्ध पांचवें दिन भी जारी है, जिससे पश्चिमी एशिया में हालात बिगड़े हैं. वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है, इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया जा रहा है. अभी नए कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है. यूएस-इजरायल के हमले में 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी.

खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम स्थगित

पहले तीन दिन तक अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रखा गया था, जहां लोगों की ओर से उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी जानी थी, लेकिन अब इसको स्थगित कर दिया गया है. तेहरान टाइम्स की मौत के मुताबिक, खामेनेई की अंतिम विदाई के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. नई तारीख और समय का ऐलान जल्द किए जाने की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका की ओर से तेहरान पर हमले जारी हैं, इनके डर की वजह से भी कार्यक्रम को स्थगित किया जाना वजह हो सकता है.

अंतिम विदाई कार्यक्रम क्यों हुआ कैंसिल?

कहा जा रहा है कि खामेनेई की अंतिम विदाई के कार्यक्रम में लाखों की भीड़ उमड़ सकती है, इसके अलावा खामेनेई के बड़े करीबी वहां मौजूद होते हैं तो उनके ऊपर हमले की संभालना है. हालांकि ईरान की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई वजह साफ नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह जरूर साफ हो चुका है कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता के अंतिम विदाई की तारीख को फिलहाल आगे बढ़ा दिया है.

ईरान का अमेरिका से बातचीत से इनकार

वहीं, खबरें सामने आई थीं कि ताबड़तोड़ हमलों के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत कर सकता है, लेकिन अब इसको लेकर ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई के वरिष्ठ सहयोगी मोहम्मद मुखबेर ने बड़ा बयान दिया है. मुखबेर ने सरकारी टीवी से बातचीत में इन खबरों से साफ इनकार किया. उन्होंने कहा, ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत का कोई इरादा नहीं है. वह मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को तब तक जारी रख सकता है, जब तक यह जरूरी हो.

admin
Author: admin

और पढ़ें