Search
Close this search box.

महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा की अप्रैल में खाली होने वाली 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा. चुनाव को लेकर सभी राज्यों में तैयारी तेज कर दी गई है और राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुट गए हैं.

महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि उड़ीसा की 4 सीटें खाली हो रही हैं. तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे. असम की 3 और बिहार की 5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीटों पर मतदान होगा. हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव संपन्न कराया जाएगा. इन सभी सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें