संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. सत्र के छठवें दिन यानी आज (8 दिसंबर, 2025) राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सदन में विशेष चर्चा होगी. वंदे मारतम पर लोकसभा में 10 घंटे चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा का समापन कर सकते हैं.
वंदे मातरम पर चर्चा के लिए विपक्ष भी सहमत
बता दें कि विपक्ष ने भी वंदे मातरम पर चर्चा के लिए सहमति जताई है. जिससे सदन में विरोध या हंगामे का प्रत्यक्ष कारण नहीं है, बावजूद इसके चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से ऐसे बयान या शब्द कहे जा सकते हैं जिससे शीतकालीन सत्र का छठवां दिन भी हंगामेदार रह सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर राष्ट्रगीत को खंडित किए जाने के ऐतिहासिक तथ्य पर सदन में बात कर सकते हैं, जिससे विपक्ष असहज और उद्वेलित हो सकता है.









