Search
Close this search box.

Sukesh ChandraShekhar: सुकेश चंद्रशेखर की सेल पर छापे में मिली डेढ़ लाख की चप्पल, 80 हजार की जींस, फिर रोने लगा महाठग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर की सेल में छापेमारी की गई है. इस दौरान अधिकारियों को उसकी सेल में लग्जरी आइटम मिले हैं. सेल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें सुकेश रोता नजर आ रहा है.

छापेमारी का एक वीडियो सामने आया है. इसे मंडोली जेल में सुकेश की सेल का बताया जा रहा है. वीडियो में सुकेश की सेल में अधिकारी तलाशी करते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि छापे के दौरान सुकेश की सेल से 1.5 लाख रुपये की ब्रांडेड चप्पल मिली है. इसके अलावा 80 हजार रुपये की दो जींस भी मिली है.

ईडी ने किया है हाल ही में गिरफ्तार
सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ की ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पहले सुकेश को तिहाड़ जेल में रखा गया था लेकिन बाद में मंडोली जेल में ट्रांसफर कर दिया गया. बीती 16 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने एक नए मामले में सुकेश को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मालविंद सिंह पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने के मामले में की गई है. आरोप है कि सुकेश ने अदिति सिंह से 3.5 करोड़ रुपये की ठगी की थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम

‘वंशावळ सिद्ध करा, नियमाप्रमाणे SEBC किंवा कुणबी एकच निवडावं लागेल, आज-उद्या प्रमाणपत्र द्या ते शक्य नाही, त्याची प्रोसेस आहे..’ मनोज जरांगेंच्या मागण्यांवर जालना जिल्हाधिकाऱ्यांनी सांगितले नियम