Search
Close this search box.

युवा मोर्चा के प्रवीण ने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट की थी, 10 आरोपी हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में BJP नेता प्रवीण नेट्टार की मंगलवार को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।

प्रवीण ने 29 जून को राजस्थान में मारे गए कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। अब तक 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा जनेंद्रा ने CM बसवराज बोम्मई से मुलाकात की है।

हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुत्तूर में प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चलता रहा। आज भी दक्षिण कन्नड़ बंद बुलाया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। उग्र भीड़ ने भाजपा सांसद नलिनकुमार कतिल की कार को घेरकर उसे झकझोर दिया। कार को पलटने की कोशिश भी की। गुस्साई भीड़ ने नारे लगाए ‘वी वांट जस्टिस’।

बसों पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगह पर सरकारी बसों पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुत्तूर से मेंगलुरु जा रही एक बस पर बोलवार में पथराव किया गया जिससे बस डैमेज हो गई।

इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं। यह जिला केरल से लगा हुआ है। इसलिए वहां की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को बिना किसी भेदभाव के गिरफ्तार किया जाए।

admin
Author: admin

और पढ़ें