एसआईआर के मुद्दे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (12 अक्टूबर) को कहा कि ज्ञानेश कुमार के मैसैज आते हैं. वो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस देख ऱहे हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप (ज्ञानेश कुमार) अप्रूवर बन जाइए. आपने गलती की है. रिजाइन करके हट जाइए. हो सकता है हम तब भी आपको माफ कर दें.
राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मैसेज है कि आप अप्रूवर बन जाइए क्योंकि आप मुख्य अपराधी नहीं हैं. आपने गलती की है फिर भी हम आपको छोड़ सकते हैं. हम जानते हैं कि आप पर दबाव है. उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को माफ करते हैं, हम क्रूर लोग नहीं हैं. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोट चोरी के लिए पिछले 4-5 दिनों से पब्लिक मूवमेंट चला रही है, जबकि रेसिस्टेंस बहुत पहले से थी और ये 10-12 साल से थी लेकिन अब सामने आ रहा है.
‘बीजेपी-आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे’
नेता विपक्ष ने आगे कहा कि बीजेपी के गुंडे, आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं. उन्होंंने कहा कि एक तरफ दिल्ली पुलिस को कहा जा रहा है कि देशभक्त युवाओं को मारिए और दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि आरएसएस के गुंडों को आप छोड़ दीजिए. हमें कहा गया कि आप यहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते.
उन्होंने बताया कि पुलिसवाले ने कहा कि आप अपने घर में प्रोटेस्ट करिए. मैंने कहा कि कोई भी जगह दे दीजिए दिल्ली में लेकिन उन्होंने मना कर दिया. दूसरे दिन जंतर मंतर जाने की कोशिश की, वहां रोक दिया. फिर से पिटाई हुई. इसके बाद राजघाट गए, वहां सारे विपक्ष के नेता गए.








