Search
Close this search box.

CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- ‘जब तक…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास ने बताया कि पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को औपचारिक रूप से बता दिया है. उन्होंने बुधवार (7 अक्टूबर) को कहा कि इलेक्शन और वोटर लिस्ट से जुड़ी गड़बड़ी के मामलों को लेकर देश का युवा विरोध प्रदर्शन करेगा. सीजेपी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.

‘एएनआई’ के मुताबिक सौरव दास ने कहा कि मैं पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर एक औपचारिक लेटर देकर आया हूं, जिसमें पुलिस को जानकारी दी गई कि सीजेपी और देशभर के युवा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटेंगे. उन्होंने कहा, ‘हमने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, हमारा सहयोग करने और ट्रैफिक की जरूरी व्यवस्था करने का अनुरोध किया है. हमने इसकी लिखित सूचना दे दी है.’

दिल्ली पुलिस ने सौरव दास को दी रिसीविंग

सौरव दास ने कहा, ‘हमने औपचारिक पत्र जमा कर दिया है और दिल्ली पुलिस से इसकी रिसीविंग भी मिल गई है. बातचीत के आधार पर उन्होंने हमसे एक अंडरटेकिंग ली और हमने इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस हमारा सहयोग करेगी.’

सौरव दास ने कहा कि देश का युवा वोट चोरी और चुनावों में चल रही धांधली को लेकर चिंतित है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट करेगी. अहम बात यह भी है कि सीजेपी इसको लेकर तैयारी भी कर चुकी है. कॉकरोच जनता पार्टी ने देश के युवाओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

admin
Author: admin

और पढ़ें