दिल्ली में SIR को लेकर शुक्रवार (2 अक्तूबर 2026) को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाना था. प्रदर्शनकारी SIR में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे.
ANI के मुताबिक दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली के कई हिस्सों में कार्रवाई की गई. पुलिस ने करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया. इनमें राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ छात्र संगठन और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग भी शामिल थे.







