Search
Close this search box.

जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल अटैक में राख हुए F-35, F-15

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. सीजफायर के बाद फिर जंग छिड़ गई है. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इसी बीच अब जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने बड़ा हमला किया है. इस  मिसाइल हमले में F-35, F-15 और F-16 जेट और हैंगर नष्ट हो गए हैं.

ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) ने दावा किया है कि उनकी मिसाइलों ने अमेरिका के सबसे अचूक माने जाने वाले ‘पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम’ को चकमा देकर जॉर्डन स्थित अमेरिकी एयरबेस को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है. IRGC के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस जबरदस्त मिसाइल हमले में बेस पर खड़े अमेरिका के अत्यधिक आधुनिक F-35 फाइटर जेट्स सहित F-15 और F-16 विमानों के बेड़े और उनके सैन्य हैंगर मलबे में तब्दील हो गए हैं. इस हमले से अमेरिकी खेमे में हड़कंप मच गया है.

जारी हुई थी चेतावनी

इससे पहले जॉर्डन में स्थित अमेरिकी दूतावास ने आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी की थी. दूतावास ने खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र (Airspace) में इस वक्त कई मिसाइलें, आत्मघाती ड्रोन और रॉकेट मौजूद हैं, जो कभी भी तबाही मचा सकते हैं. दूतावास ने अपने सभी नागरिकों और स्टाफ को तुरंत हाई-अलर्ट पर रहने और हवाई हमलों के सायरन बजते ही सुरक्षित बम शेल्टरों में छिपने की सख्त हिदायत दी है.

अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी देते हुए ऐलान किया है कि अमेरिका आज रात ही ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा और जबरदस्त हमला करने जा रहा है. इस बार निशाना ईरान के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक सैन्य केंद्र होंगे. हेगसेथ ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को और ज्यादा चुनौती देना ईरान की भारी नादानी होगी. पेंटागन के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई से न सिर्फ अमेरिकी हितों की रक्षा होगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर वॉशिंगटन की कूटनीतिक स्थिति भी बेहद मजबूत हो जाएगी

admin
Author: admin

और पढ़ें