पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेसिडेंट से मिलने पहुंचे. उनके साथ पंजाब के आप विधायक भी मौजूद. विधायक रेल भवन के पास रोका गया. सिर्फ़ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ही प्रेसिडेंट से मिलेंगे. विधायकों को साथ लाकर मान सरकार की मजबूती का दावा किया.
भगवंत मान पंजाब में चल रही राजनीतिक उठापटक समेत सांसदो की टूट पर राइट टू रिकॉल जैसे मुद्दे को रखेंगे प्रेसिडेंट के सामने
पंजाब के हकों और हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी है.
आज ‘आप’ के सभी विधायकों के साथ मिलकर पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करने और सूबे की बुलंद आवाज़ माननीय राष्ट्रपति जी के समक्ष रखने के लिए रवाना हुए हैं.
आपका लोक सेवक होने के नाते, हमारी सरकार पंजाब की खुशहाली और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.









