Search
Close this search box.

Uttarakhand Election Results 2022: शुरुआती रुझानों से कांग्रेस की बढ़ी चिंता- लोग जानने को उत्सुक, सीएम रहते हुए चुनाव न जीत पाने का मिथक क्या तोड़ पाएंगे धामी?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री पद के दावेदार है हरीश रावत
वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, इसलिए पूरी कांग्रेस की निगाहें उनकी सीट पर लगी है। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने कड़ी टक्कर दी है। इस सीट पर कांग्रेस की बागी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी के मैदान होने से हरीश रावत के लिए चुनौती खासी कड़ी मानी जा रही है। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी के डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 5300 वोटों से हरीश रावत आगे चल रहे हैं।

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों से शुरुआती रुझान ने कांग्रेस की पेशानी पर बल पड़ा है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के अपनी सीट पर पीछे चलने की खबर ने भी भाजपा की चिंता बढ़ाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट पर सबकी निगाह लगी है। उनका मुकाबला कांग्रेस के भुवन कापड़ी से माना जा रहा है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। मुकाबले में आप प्रत्याशी एसएस कलेर के मैदान में होने से चुनाव खासा दिलचस्प है।

लोगों की उत्सुकता है कि सीएम रहते हुए चुनाव न जीत पाने का मिथक क्या धामी तोड़ देंगे। हालांकि पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से 1600 वोटो से पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

admin
Author: admin

और पढ़ें