Search
Close this search box.

Explained: भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट काम नहीं कर रहा? साइबर अटैक या कोई खराबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माइक्रोसॉफ्ट की दुनिया भर में चली आ रही बड़ी आउटेज अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कंपनी का कहना है कि कुछ सर्वर अब स्टेबल हो रहे हैं और यूजर्स को ‘धीरे-धीरे रिकवरी’ दिख रही है, लेकिन Outlook, Teams और Microsoft 365 जैसी कई सर्विसेज पर असर अभी भी बना हुआ है. माइक्रोसॉफ्ट ने साफ कर दिया है कि यह साइबर हमला नहीं था, बल्कि कंपनी के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में आई एक तकनीकी खराबी थी, जिसने दुनिया भर के लाखों प्रोफेशनल्स का काम ठप कर दिया.

तो इस गड़बड़ी से भारत पर क्या असर पड़ रहा है और माइक्रोसॉफ्ट की वजह कितनी सच है?

आखिर माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुआ क्या?

अमेरिकी समयानुसार 12 नवंबर 2026 की दोपहर से माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विसेज एक के बाद एक फेल होने लगीं. डाउनडिटेक्टर पर अचानक रिपोर्ट्स का तूफान आ गया. सिर्फ एक घंटे के अंदर 74 देशों और इलाकों से शिकायतें दर्ज हुईं.

Outlook के लिए रिपोर्ट्स 1,38,000 तक पहुंच गईं, जो आम दिनों के मुकाबले दो हजार गुना ज्यादा था. यानी यह कोई छोटी-मोटी गड़बड़ नहीं थी, बल्कि एक ऐसा ब्लैकआउट था जिसने ऑफिस के ईमेल से लेकर मीटिंग्स और क्लाउड डॉक्यूमेंट्स तक सब कुछ ठप कर दिया.

क्या वाकई ट्रैफिक नहीं, सर्वर फेल हुए?

शुरू में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि शायद यूजर्स का ट्रैफिक अचानक बहुत बढ़ गया है, लेकिन बाद में कंपनी ने खुद ही इस थ्योरी को खारिज कर दिया. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ‘ट्रैफिक बढ़ने से नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में सर्वर के अचानक अनअवेलेबल हो जाने से’ समस्या हुई.

माइक्रोसॉफ्ट के ऑटोमेटेड ‘सर्वर हेल्थ चेक’ सिस्टम में खराबी आ गई थी. ये चेक्स यह देखने के लिए होते हैं कि सर्वर सही से काम कर रहे हैं या नहीं. जब ये चेक्स फेल होने लगे, तो सर्वर खुद को अनअवेलेबल मार्क करने लगे और सर्विस से बाहर हो गए. जो सर्वर बचे, उन पर अचानक इतना लोड आ गया कि वो भी लड़खड़ाने लगे.

एक और अहम ट्विस्ट आया कि मलेशिया की नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (NACSA) ने अपनी जांच में बताया कि यह गड़बड़ माइक्रोसॉफ्ट के Azure क्लाउड सर्विस के एक ‘कॉन्फिगरेशन चेंज’ की वजह से हुई. माइक्रोसॉफ्ट ने भी यह माना कि उसने परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए कोई बदलाव किया था, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया.

 

admin
Author: admin

और पढ़ें