Search
Close this search box.

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- ‘जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में CJP की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए अपनी तैयारी दिखाई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. हालांकि, इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP के लोग जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

CJP ने भी सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर सहमति जताई है. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार (22 जुलाई) को कहा कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं. CJP जब भी चाहे, सरकार से बातचीत कर सकती है. सरकार का कहना है कि सभी संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से समझने और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. दिल्ली में CJP का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की संभावना पर सभी की नजर बनी हुई है.

सरकार से बातचीत को लेकर CJP का बयान

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने पहले यह दावा किया था कि CJP बातचीत नहीं करना चाहती, लेकिन अब सरकार ने खुद साफ कर दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जब सरकार बातचीत के लिए तैयार है तो अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है. CJP प्रवक्ता ने कहा कि संगठन किसी भी नेता के घर या दफ्तर में जाकर बैठक नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत करनी है तो या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर-मंतर आएं या फिर किसी सामान्य जगह पर बैठक हो सकती है. उन्होंने इसके लिए कांस्टीट्यूशन क्लब जैसी जगह का भी सुझाव दिया.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क

सौरव दास ने बताया कि बुधवार सुबह भी दिल्ली पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने CJP से संपर्क किया था. पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि सरकार बातचीत करना चाहती है, लेकिन उन्होंने कहा कि CJP नेता बातचीत के लिए किसी नेता के घर नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदर्शन शुरू होने के पहले ही दिन बातचीत करनी चाहिए थी. सौरव दास ने कहा कि कल भी सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया था. उन्होंने कहा कि सभी लोग पढ़े-लिखे हैं और उन्हें पता है कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें

दिल्लीच्या जंतर-मंतरवर धर्मेंद्र प्रधान यांच्या राजीनाम्यासाठी सीजेपी चांगलीच आक्रमक झाली आहे. यावेळी या परिसरात पोलिसांचा मोठा बंदोबस्त देखील तैनात करण्यात आला आहे. आंदोलकांनी पोलिसांनी लावलेले बॅरेकेट्स तोडण्याचा प्रयत्न केला, यानंतर पोलिसांनी आंदोलकांवर लाठीचार्ज केला. 20 जुलै रोजी जंतर-मंतरवर पोलिसांचा लाठीचार्ज सुरु असताना तिथे फूड डिलीव्हरी बॉय पोहचला. महाराष्ट्रातून जेवण ऑर्डर करण्यात आले होते. जेवण ऑर्डर करणाऱ्याचे नाव आणि जेवण पाठवण्याचे कारण जाणून सगळेच शॉक झाले.