Search
Close this search box.

नितिन नबीन का दो दिवसीय यूपी दौरा, लखनऊ में करेंगे भव्य रोड शो, चुनाव की रणनीति को देंगे धार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसके लिए अभी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी कमर कस ली है. पार्टी के दिग्गजों ने प्रदेश में मोर्चा संभाल लिया है. अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन आज से यूपी दौरे पर हैं. वह दो दिनों तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगे. उनका यह यूपी दौरा आगामी चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

बेहद अहम माना जा रहा ये दौरा
जानकारों का मानना है कि नितिन नबीन का यह दौरा विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने और प्रदेश भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. बीजेपी नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा.

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय तक करेंगे रोड शो
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. अब अगर नितिन नबीन के कार्यक्रम की बात करें तो  यहां नितिन नबीन संगठन को मजबूती देने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं. आज सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से प्रदेश बीजेपी मुख्यालय तक उनका भव्य रोड शो होगा. कार्यालय पहुंचकर वह प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों संग करेंगे चाय पर संवाद
शनिवार शाम 4 बजे नितिन नबीन हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा सांसदों, विधायकों के साथ बैठक करेंगे. रात्रि का भोजन वह सीएम योगी के साथ करेंगे. अगले दिन (रविवार, 5 जुलाई) नितिन नबीन बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे. सुबह 9:30 बजे वह एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे. इसके बाद 10:30 बजे दोनों उप-मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे. दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. शाम 5 बजे वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर बूथ गतिविधियों पर चर्चा करेंगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें