Search
Close this search box.

चंपत राय के इस्तीफे पर फैसला बाकी! श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने जारी किया बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने बयान जारी करते हुए बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मिला है. दोनों के इस्तीफे पर अगली बैठक में विचार होगा. ट्रस्ट ने कहा कि श्रद्धालुओं की चढ़ाई चांदी की ईंटें और गहनें सुरक्षित हैं. ट्रस्ट के बयान से ये साफ है कि अभी तक चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ है, इस पर फैसला बाकी है. राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने स्वामी गोविंद देव गिरी ने abp न्यूज़ को पत्र भेजा.

पत्र में कहा गया कि श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत और बेहद दुखी हैं. सभी रामभक्तों और रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करनेवाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री चंपतराय और न्यासी अनिल मिश्रा से इस्तीफा मिला है. न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा.

‘चाँदी की ईंटें, आभूषण सुरक्षित हैं’

इसमें आगे कहा गया कि ट्रस्ट उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चाँदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिगत सौंपी है, वे वस्तुएं सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध हैं. मंदिर के दानपात्रों से मिली राशि की घटना के संबंध में ट्रस्ट के आग्रह पर यूपी सरकार की ओर से गठित SIT से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने FIR दर्ज की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है.

‘ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा’

इस पत्र में ये भी कहा गया कि हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे. अपराधियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा मिले. असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर, लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे.  प्रसारित भ्रामक और निराधार अफवाहों से खुद बचें, साथ ही दूसरे लोगों को भी इसका शिकार न होने दें. हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा, सत्य-सूर्य का प्रकाश होगा और श्रीरामभक्ति की प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें