Search
Close this search box.

Google में फिर छंटनी! क्लाउड और टॉप साइबर सिक्योरिटी टीम के कर्मचारियों की गई नौकरी, क्या है कारण?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस महंगाई के दौर में लोगों की नौकरी बची रहे यही सब चाहते हैं. हर कोई हर तरीके से अपनी नौकरी को बचाने की जुगत में लगा रहता है. इसी बीच खबरें हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल ने अपने स्टाफ से कई कर्मचारियों को निकाल दिया है. ये खबर ऐसे मंदी के दौर में आई है जहां एक तरफ ईरान और यूएस का युद्ध चल रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती ही जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल खबरें हैं कि गूगल ने अपने क्लाउड डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में गूगल क्लाउड की कई टीमों में नौकरी में कटौती की गई है. प्रभावित इकाइयों में गूगल थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप भी शामिल है, जो ग्लोबल हैकिंग ऑपरेशंस पर रिसर्च कर रिपोर्ट को पब्लिश करती है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने साल 2022 में 5.4 अरब डॉलर में एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी को टेकओवर किया था, जिसका नाम Mandiant है. इसके कुछ कर्मचारियों पर भी इस छंटनी का असर हुआ है. हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितने कर्मचारियों को निकाला है.

कर्मचारी का पोस्ट
इस खबर की पुष्टि करने के लिए गूगल के एक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर भी पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बताया गया है कि इस कर्मचारी के समेत कई और लोगों को इनकी टीम से निकाला जा चुका है. इसके बाद इस कर्मचारी ने अपने आगे के प्लान के बारे में लिखते हुए बताया है कि कुछ समय के ब्रेक के बाद वो नई नौकरी ढूंढेंगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें