Search
Close this search box.

विजय के ‘राजतिलक’ के बाद बदला सियासी समीकरण, TVK को मिला AIADMK का साथ, देखती रह गई DMK

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु में TVK ने सरकार बना ली है, इसी बीच अब AIADMK ने भी टीवीके को अपना समर्थन दे दिया है. AIADMK नेता CV शनमुगम ने कहा कि हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया, जो विजयी रही, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता, हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने का है, जिसके चलते हमने TVK को समर्थन दिया है.

TVK को समर्थन देने का किया फैसला

इसके अलावा कहा कि हमने इस पार्टी की स्थापना DMK के खिलाफ की थी, 53 सालों से, हमारी राजनीति DMK के खिलाफ रही है, इस इतिहास को देखते हुए, एक प्रस्ताव रखा गया था जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए. हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया, अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते, तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता, उन्होंने ऐसी स्थिति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं, और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने पर होना चाहिए. आखिरकार हमने TVK को अपना समर्थन देने का फैसला किया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें