Search
Close this search box.

‘देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब’, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बोले PM मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (13 अप्रैल) को दिल्ली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत की. इस कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा, गुप्ता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा के इन अहम पड़ावों के बीच भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक निर्णय लेने जा रहा है. पीएम ने कहा कि मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कर रहा हूं कि ये निर्णय नारी शक्ति को समर्पित है.

इतिहास रचने के करीब देश की संसद- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है एक ऐसा नया इतिहास जो अतीत की कंल्पनाओं का साकार करेगा जो भविष्य के संकल्पों के साकार करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि एक ऐसे भारत का संकल्प जो समतामूलक हो जहां सामाजिक न्याय सिर्फ एक नारा ना हो लेकिन हमारी कार्य संस्कृति हमारे वर्क कल्चर का हमारी निर्मण प्रक्रिया का स्वाभाविक प्रक्रिया हो.

‘महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती दे’

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय 16-17-18 है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2023 में नई संसद में नया भवन निर्माण हुआ उसमें हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में प्रथम कदम उठाया था. पीएम ने कहा कि वह समय से लागू हो सके, महिलाओं की भागीदारी हमारी लोकतंत्र को मजबूती दे, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद की बजट सत्र का विशेष आयोजन होने जा रहा है.

सभी पार्टियों ने किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं को आरक्षण देने की जरूरत दशकों से हर कोई महसूस कर रहा था. जिस पर चर्चा भी हुई. इस विमर्श को करीब 40 साल बीत गए. इसमें सभी पार्टियों के और कितनी ही पीढ़ियों के प्रयास शामिल हैं. हर दल ने इस विचार को अपने-अपने ढंग से आगे बढ़ाया है. 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया था तब भी सभी दलों ने सर्वसम्मति से पारित कराया. तब एक सुर में ये बात भी उठी थी कि इसे हर हाल में 2029 तक लागू हो जाना चाहिए.

admin
Author: admin

और पढ़ें