सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है. इस वीडियो में एक शख्स ऐसा कदम उठाता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि भाई ने तो आने वाले समय की पूरी तैयारी ही कर ली. बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट की आशंका के चलते इस शख्स ने ऐसा कदम उठाया कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
टैंकर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर किसी बाइक या कार के साथ नहीं बल्कि पूरे टैंकर के साथ पहुंच जाता है. टैंकर को पेट्रोल पंप पर खड़ा करके वह खुद ऊपर चढ़ जाता है और नोजल से उसमें पेट्रोल भरवाने लगता है. आम तौर पर लोग कुछ लीटर या ज्यादा से ज्यादा 50-60 लीटर पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग नजर आता है. बताया जा रहा है कि इस टैंकर में करीब 5000 लीटर पेट्रोल भरा गया.
मिडिल ईस्ट तनाव से डरकर उठाया कदम
वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि शख्स को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की खबरों ने डरा दिया था. उसे लगा कि अगर हालात बिगड़े तो पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और कीमतें अचानक बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसी डर के चलते उसने पहले से ही पेट्रोल का बड़ा स्टॉक जमा करने का फैसला कर लिया. इसलिए वह पूरा टैंकर लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया और हजारों लीटर पेट्रोल भरवा लिया.









