Search
Close this search box.

राजस्थान: अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, BJP सरकार ने रोक हटाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान में अब दो से ज्यादा बच्चे वाले भी नगर निकाय और पंचायत के चुनाव लड़ सकेंगे. राजस्थान कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला हुआ. कैबिनेट ने दो से ज्यादा बच्चों वालों के चुनाव लड़ने पर लगी रोक को हटा दिया. विधानसभा के मौजूदा सत्र में ही इसे सदन में पेश कर कानून भी बनाया जाएगा. कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुधवार (25 फरवरी) को इसकी जानकारी दी. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि लोग अब जागरुक हो चुके हैं.

यह फैसला RSS की विचारधारा से प्रभावित नहीं- राज्यवर्धन राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम ऐसे लोग जो ज्यादा बच्चों को पाल सकते हैं, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए. उनके मुताबिक, यह फैसला RSS या किसी अन्य विचारधारा से प्रभावित नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर हम किसी विचारधारा से प्रभावित होते तो तीन से ज्यादा बच्चे वालों को ही चुनाव लड़ने की इजाजत देते.

RSS के एजेंडे पर काम कर रही सरकार- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने कैबिनेट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है कहा है कि सरकार RSS के एजेंडे पर काम कर रही है.

admin
Author: admin

और पढ़ें