Search
Close this search box.

भारत की हार के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत, मोहम्मद आमिर खिलखिलाकर हंसे और…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम पहले ही आलोचनाओं के घेरे में है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मैदान के बाहर भी एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने भारतीय फैंस को और नाराज कर दिया है.

आमिर के बयान के बाद फिर गरमाया माहौल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों भारतीय टीम को लेकर लगातार कटाक्ष भरे बयान दे रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को ‘सिर्फ बड़ा शॉट खेलने वाला खिलाड़ी’ यानी स्लॉगर बताया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी.

अब जब सुपर-8 के पहले ही मुकाबले में भारत को हार मिली है, तो एक पाकिस्तानी टीवी शो में आमिर की प्रतिक्रिया सामने आई है. शो के दौरान जब एंकर ने मजाक में उन्हें ‘एस्ट्रोलॉजर’ कहा, तो आमिर मुस्कुराते नजर आए. उन्होंने कहा ये आपने मुझे क्या बना दिया. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

आपको बता दें की पाकिस्तान की टीम खुद भी सुपर-8 में संघर्ष कर रही है, ऐसे में दूसरे देशों की टीमों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है.

सेमीफाइनल की राह अब कठिन

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 187 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई. इस हार से टीम इंडिया का नेट रन रेट भी प्रभावित हुआ है.

अब कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे. अगर भारत ऐसा करने में सफल रहता है, तो आगे बढ़ने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें