Search
Close this search box.

वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं दिग्गज स्क्रीन राइटर के हॉस्पिटल में एडमिट होन की खबर मिलते ही तमाम सेलेब्स उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. आज भी कई सितारे सलीम खान का हाल-चाल लेने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. वहीं इस बीच लीलावती अस्पताल ने सलीम खान का मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट भी दे दिया है.

सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने दिग्गज स्क्रीन राइटर का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि उनको मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था और जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. वे दवाई से रिकवर कर रहे हैं लेकिन एज की वजह से उनकी रिकवरी स्लो है.

मेडिकल बुलेटिन में ये भी बताया गया है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को फिलहाल आईसीयू में ही वेंटिलेटर पर रखा गया हैं और उन्हें कल वेंटिलेटर से हटाया जाएगा. वहीं उनकी रिकवरी को देखते हुए ही डिस्चार्ज करने का फैसला लिया जाएगा.

वहीं बीती रात अपने पिता को अस्पताल से देखकर लौटे सलमान खान काफी इमोशनल नजर आए.

सलमान खान के चेहरे पर काफी परेशानी दिख रही थी लेकिन वे काफी शांत दिखे.

इस बीच बुधवार को जीशान सिद्दिकी भी सलमान खान के पिता सलीम खान का हाल जानने के लिए अस्पताल में स्पॉट किए गए.

वहीं जावेद अख्तर मंगलवार को तो अस्पताल में सलीम खान का हाल जानने के लिए आए ही थे वहीं वे अपने दोस्त की सेहत का अपडेट लेने के लिए बुधवार को भी अस्पताल में स्पॉट किए गए.

मंगलवार को सलमा खान और हेलन भी सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंची थीं.

वहीं सलमान खान की बहन अलवीरा भी पिता के अस्पताल में एडमिट होने की खबर मिलते ही हॉस्पिटल में पहुंच गई थीं.

admin
Author: admin

और पढ़ें